संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का चंडीगढ़ में आज से पक्का मोर्चा, प्रशासन की अनुमति नहीं मिली
चंडीगढ़, 5 मार्च, 2025: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आज से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की योजना बना रहा है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे और सेक्टर-34 में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, अब तक चंडीगढ़ प्रशासन से किसानों को कोई अनुमति नहीं मिली है।
इससे पहले मंगलवार को, पुलिस ने कई प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें नजरबंद कर दिया। किसान नेता जोगिदर सिंह उगराहां ने एक वीडियो जारी कर किसानों से अपील की है कि यदि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है, तो वे सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य टकराव नहीं है, लेकिन पंजाब पुलिस हमें बदनाम करने की साजिश कर रही है।"
चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। करीब 1500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और रिजर्व फोर्स भी तैयार है। इसके अलावा, चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से 12 प्रमुख सड़कों से न गुजरने की अपील की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →