← GO BACK
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस चुनावों के नतीजे घोषित: प्रदेश महासचिव बने सुनील यादव, शहर की 'मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स' में युवाओं को मिलेगा अहम स्थान : सुनील यादव चंडीगढ़ 28 सितम्बर 2024। शनिवार को प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों के नतीजे घोषित हुए युवा कांग्रेस के आधिकारिक आकड़ो के अनुसार प्रदेश महासचिव पद के लिए युवा नेता सुनील यादव सहित 16 उम्मीदवारों ने प्रदेश महासचिव पद पर जीत प्राप्त करी है पत्रकारिता व राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर यादव ने अपनी राजनीतिक पारी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से वर्ष 2014 में पंजाब विश्वविद्यालय से की थी यूनिवर्सिटी में रहकर ही उन्होंने सियासत का ककहरा सीखा है । इसके बाद वे चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया संयोजक भी रहे कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए युथ कांग्रेस मोहाली का प्रवक्ता भी बनाया गया जमीनी पकड़ और धारदार बयानों से पहचान बनाने वाले 33 वर्षीय यादव पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। व समय समय पर चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के आऊटसोर्स और अनुबंध कर्मचारियों की नियमित भर्ती, छंटनी, समय पर वेतन ना मिलने जैसी समस्याओं पर आवाज बुलंद करते रहते है उनकी इस उपलब्धि पर युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व शुभेच्छु जनों ने बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।
← ਪਿਛੇ ਪਰਤੋ
← Go Back
Total Responses : 28